दोस्तों अगर आप कम शैक्षणिक योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी पाने की सोच रहे तो आज हम आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं जी हां दोस्तों हम आज आपको होमगार्ड के 737 पदों की भर्ती के बारे में जानकारी देना चाहते हैं जिसमें मात्र 7 वी पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं तो आइए जानते है इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी l
दोस्तों आज हम आपको होमगार्ड भर्ती के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे है तो आपको यह जानकारी होगी कि यह एक गृह रक्षा विभाग द्वारा करवाई जाने वाली भर्ती है जिसमें आपको बहुत कम शैक्षणिक योग्यता में मौका मिलने वाला है तो आपके लिए हम आज होमगार्ड भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप भी इस मौके का फायदा उठा सकें l
गृह रक्षा दल द्वारा होमगार्ड के 737 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आप इस भर्ती से संबंधित आवश्यक योग्यता, आयु सीमा ,आवेदन शुल्क आदि संपूर्ण जानकारी नीचे पढ़ ले ताकि आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सके और आप भी आवेदन कर सकें और इस सुनहरे मौके का फायदा उठाकर अपना कैरियर बना सके l
होमगार्ड भर्ती प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए आयोजित की जारी है इसमें अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो भी आवेदन कर सकते हैं और शहरी क्षेत्र में रहते हैं तब भी आवेदन कर सकते हैं हालांकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए शैक्षणिक योग्यता में अंतर रखा गया है जिसकी जानकारी भी हमने आपको नीचे उपलब्ध करवा दी है और आपने क्षेत्र के अनुसार आवश्यक योग्यता रखते हैं तो जरूर आवेदन कर सकते हैं l
आवेदन फॉर्म जल्द होंगे शुरू
होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2025 से प्रारंभ होंगे और 21 दिसंबर 2025 से पहले आपको आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा तो अगर आप इस भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं जिसकी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन फार्म भरे आवेदन करने से पहले आप सभी जानकारी जरूर पढ़ ले और उसके पश्चात ही आवेदन करें l
होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है और आयु सीमा की गणना 18 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी इसके अलावा आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है जिसकी जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवाए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त हो जाएगी
आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता के बारे में हम आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले ग्रामीण इलाकों के उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता सातवी पास रखी गई है इसके अलावा शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है जी हां दोस्तों इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उनकी परिस्थितियों के कारण शैक्षणिक योग्यता में छूट प्रदान की गई है ताकि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके
शारीरिक दक्षता भी अनिवार्य
होमगार्ड भर्ती में हम आपको बता दें कि फिजिकल परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें शारीरिक पात्रता के बारे में बता दें कि इसमें ओबीसी तथा सामान्य श्रेणी की उम्मीदवारों की लंबाई 162 सेंटीमीटर होना आवश्यक है तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 157 सेंटीमीटर रखी गई है इसके अलावा महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई भी 148 सेंटीमीटर कम से कम होना आवश्यक है इसके अलावा इस भर्ती में आवेदन करने से पहले हम आपको बता दें कि आपको दौड़ – भाग ,चढ़ाई – उतराई ,आपदा नियंत्रण जैसे कार्य करने होंगे इसलिए अगर आप इन सभी गतिविधियों को करने में सक्षम है तभी इस भर्ती के लिए आवेदन करें l
इस तरह से होगा फाइनल चयन
होमगार्ड भर्ती में चयन प्रक्रिया की बात करें तो हम आपको बता दें कि आपको इस भर्ती में आवेदन करने के पश्चात सफल होने के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा सबसे पहले आपको शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा तथा तकनीकी योग्यता परीक्षा से गुजरना होगा इसमें सबसे पहले शारीरिक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को ऊंचाई दौड़ने की क्षमता आदि की जांच होगी और उसके पश्चात लिखित परीक्षा में सफल होना होगा और लिखित परीक्षा में सफल होने के पश्चात आपको तकनीकी दक्षता परीक्षा में भी सफल होना होगा तभी आप इस भर्ती में चयनित हो पाएंगे l
ऐसे करना होगा आवेदन
अगर आप इस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा ऑनलाइन आवेदन झारखंड राज्य के भर्ती पोर्टल के माध्यम से करना होगा यहां आपको होमगार्ड रिटायरमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां ऑनलाइन ही बनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रति अपलोड करनी होगी और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के पश्चात आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा
