CTET 2026 Exam Date Out: सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

CTET 2026 Exam Date- सीटेट परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जिसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं जी हां सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का परीक्षा तिथि नोटिस जारी हो चुका है इस बार परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा l

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने अध्यापक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसका लाखों छात्रों को इंतजार था यह इंतजार खत्म हो चुका है तो आईए जानते हैं सीटेट परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी l

CTET 2026 Exam Schedule

सीटेट परीक्षा के एग्जाम डेट और शेड्यूल की बात करें तो हम आपको बता दें कि इस बार परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में किया जाएगा इस परीक्षा के आयोजन के माध्यम से पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर दो उच्च माध्यमिक स्तर शिक्षक भर्ती पात्रता हासिल होगी l

सीटेट परीक्षा 2026 देश भर के 300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और इस परीक्षा में देश भर से सभी राज्यों के लाखों उम्मीदवार शिक्षक भर्ती की पात्रता हासिल करने के लिए भाग लेने वाले हैं तो आईए जानते हैं इस परीक्षा में आवश्यक योग्यता और अन्य संपूर्ण चीजों के बारे में

CTET Exam पात्रता की जानकारी

सीटेट परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने आवश्यक है इसमें शामिल होने के लिए अलग-अलग लेवल के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है जिसकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं

  • प्राथमिक शिक्षक (Paper I): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.El.Ed या B.El.Ed के साथ 12वीं में 50% अंक।
  • उच्च प्राथमिक शिक्षक (Paper II): ग्रेजुएशन + B.Ed डिग्री या समकक्ष योग्यता।

CTET Exam आवेदन शुल्क

सीटेट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी में हम आपको बता दें कि सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए एक पेपर का हजार रुपए शुल्क रखा गया है जबकि अनुसूची जाति जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹500 आवेदन शुल्क रखा गया है

इसके अलावा जो उम्मीदवार दोनों पेपर में भाग लेते हैं और सामान्य या अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं तो ₹1200 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति जनजाति और दिनांक उम्मीदवारों के लिए ₹600 आवेदन शुल्क दोनों पेपर के लिए रखा गया है इसके अलावा आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होगा l

CTET Exam 2026 आवेदन की प्रक्रिया

  • सीटेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सीटेट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • आवेदन शुरू होने के पश्चात वहां आपको अप्लाई फॉर सीटेट फरवरी 2026 लिंक का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करना होगा
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना है और एप्लीकेशन फॉर्म भरना है एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी पूर्वक भरनी है
  • आवश्यक दस्तावेज फोटो सिग्नेचर आदि अपलोड करें और फीस का भुगतान करें एवं एप्लीकेशन सबमिट कर दे और प्रिंट आउट सुरक्षित रख ले ताकि भविष्य में काम आ सके l

Leave a Comment