Board Exam New Rule 2026- बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ी घोषणा की है शिक्षा मंत्री ने एक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने के बारे में बड़ी घोषणा मीडिया के सामने कर दी है अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत ही शानदार खुशखबरी होने वाली है l
1 वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने का निर्णय अगले सत्र से लागू होने वाला है इस सत्र में भाग लेने वाले छात्रों को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा लेकिन अगले वर्ष से यह निर्णय लागू हो जाएगा और इस निर्णय से छात्रों को काफी फायदा होने वाला है l
शिक्षा मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को अब राज्य में लागू किया जाएगा और अगले सत्र से 1 वर्ष में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी जिससे छात्रों को अपना 1 वर्ष खराब किए बिना ही अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिल सकेगा और छात्र इस मौके का फायदा उठाकर अपने रिजल्ट में भी सुधार कर सकेंगे l
फेल छात्रों को भी मिल सकेगा मौका
1 वर्ष में दो बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में प्रथम परीक्षा में सभी छात्रों को बैठना अनिवार्य होगा जबकि दूसरी परीक्षा में स्टूडेंट को तीन विषयों में प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा और पूरक परीक्षा भी 3 विषयों में दे सकेंगे शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जो स्टूडेंट पास हो जाते हैं और अपने नंबरों में सुधार करना चाहते हैं वह तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधार सकेंगे जबकि अगर कोई स्टूडेंट फेल होता है तो उसे भी तीन पूरक विषयों में सुधार करने का मौका मिलेगा इस मौके के माध्यम से छात्र अपने 1 वर्ष को बचा सकेगा और बिना अगले वर्ष का इंतजार किया इसी वर्ष अपने रिजल्ट में बदलाव ला सकेगा l
यदि विद्यार्थी द्वितीय अवसर की परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण रहता है तो फिर उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा और उसे अगली वर्ष फरवरी माह में होने वाले मुख्य परीक्षा में शामिल होकर ही अपना रिजल्ट सुधारना होगा l
फरवरी और जून में होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री के अनुसार साल में होने वाली मुख्य परीक्षा फरवरी और मार्च माह में करवाई जाएगी जबकि उसके परिणाम की घोषणा होने के पश्चात दूसरी परीक्षा में जून माह में आयोजित की जाएगी इस द्वितीय अवसर परीक्षा का नाम दिया जाएगा और दोनों परीक्षाएं उसे साल के पूर्ण पाठ्यक्रम के आधार पर ही आयोजित होगी और समान परीक्षा योजना रहेगी इसके अलावा सिलेबस भी समान ही रहेगा l
अगर मुख्य परीक्षा में कोई छात्र अब्सेंट रहता है तो उसे भी द्वितीय अवसर में शामिल होने का मौका मिलेगा लेकिन उसके लिए उसे चिकित्सा प्रमाण पत्र या संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना होगा तभी वह द्वितीय अवसर में शामिल हो सकेगा l
वर्ष में मिलने वाले दूसरे मौके में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क भी प्रथम परीक्षा के समान ही रहेगा और इस बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट्स सिद्धांत के आधार पर लागू किया जाएगा और दोनों परीक्षाओं में प्राप्त श्रेष्ठ अंक को ही अंतिम परिणाम मान्य किया जाएगा l
